आधुनिक घरों के लिए सरल और व्यावहारिक वास्तु ज्ञान, जो जीवन में शांति और सकारात्मकता लाए।

वास्तु शास्त्र प्राकृतिक तत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश) के साथ तालमेल बिठाकर शांति, समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा लाता है, जिसका लक्ष्य समग्र कल्याण और विकास के लिए एक सहायक वातावरण बनाना है।सही वास्तु का चुनाव दिशाओं के हिसाब से डिज़ाइन, लेआउट और वस्तुओं को सही स्थान पर रखना इत्यादि शामिल हैं

कुछ बुनियादी नियमों में शामिल हैं

  • वास्तु के अनुसार प्रवेश द्वार सकारात्मक दिशा में होना चाहिए।

  • बाथरूम और शौचालय कम ऊर्जा वाले क्षेत्रों में होने चाहिए।

  • प्रॉपर्टी का उत्तर-पूर्वी हिस्सा साफ-सुथरा होना चाहिए।

वास्तुभई से वास्तु समाधान

बेडरूम

कुछ बुनियादी नियमों में शामिल हैं

  • अपना सिर दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर करके सोएं।

  • बेड के ठीक सामने शीशे लगाने से बचें।

  • अगर हो सके तो इलेक्ट्रॉनिक्स (टीवी, लैपटॉप) को बेड से दूर रखें।

Next...

रसोई के लिए वास्तु टिप्स

1. रसोई बनाने से पहले वास्तु के अनुसार आदर्श स्थान दक्षिण-पूर्व कोना (आग्रेय कोण) होता है। दूसरे स्थान के रूप में उत्तर-पश्चिम या वायव्य कोण में भी रसोई का निर्माण किया जाए तो अच्छा रहता है।

2.दक्षिण, पश्चिम, उत्तर, ईशान कोण एवं नैऋत्य कोण रसोई के लिए वर्जित होते हैं।

3. रसोई में गैस सिलैंडर और चूल्हा स्थापन इस प्रकार होना चाहिए कि खाना बनाने वाले का चेहरा पूर्व की तरफ हो। साथ ही प्लेटफार्म उत्तर एवं पूर्व की दीवार में एकदम न लगता हों।

4.जल और अग्रि साथ-साथ न हों इसके लिए बर्तन धोने का सिंक और पानी के नल चूल्हे से दूर होने चाहिएं।

5. रसोई घर में अवन इत्यादि बिजली उपकरण अग्रि कोण में होने चाहिएं।

6. फ्रिज दक्षिण-पश्चिम में तथा एग्जॉस्ट फैन ईशान कोण में होना चाहिए।

7. गैस चूल्हे के ऊपर सामान रखने के लिए अलमारियों का निर्माण नहीं करवाना चाहिए। हवा का आवागमन सुगमता से हो सके, इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए।

8.रसोई घर की दीवार से सटा कर, इसके ऊपर या नीचे टॉयलैट नहीं होना चाहिए।

9. रसोई घर के एकदम मध्य में बैठकर कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए साथ ही रसोई घर का चूल्हा बाहर बैठे व्यक्ति को दिखाई नहीं देना चाहिए।

10. रसोई के ऊपर या नीचे सोने का कमरा या पूजा कक्ष न हो, इसका भी ध्यान रखना जरूरी है।

11.रसोई के उत्तर-पूर्व की ओर हल्के सामान का भंडारण करें, जबकि दक्षिण और पश्चिम की ओर भारी वस्तुओं का। भोजन कक्ष का निर्माण रसोई घर के नजदीक ही करना चाहिए, यथासंभव पूर्व या पश्चिम की तरफ हो।

12. बैठने का आयोजन इस प्रकार हो कि खाने वाले का मुंह दक्षिण की तरफ न हो।

13. रसोई घर में रंगों का आयोजन बहुत हल्का होना चाहिए। वास्तु अनुसार ही रंगों का चयन हो तो रसोई समृद्धशाली बनती है। हल्का हरा, हल्का नींबू जैसा रंग, हल्का संतरी या हल्का गुलाबी।

14.किचन की ऊँचाई 10 से 11 फीट होनी चाहिए और गर्म हवा निकलने के लिए वेंटीलेटर होना चाहिए। यदि 4-5 फीट में किचन की ऊँचाई हो तो महिलाओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। कभी भी किचन से लगा हुआ कोई जल स्त्रोत नहीं होना चाहिए। किचन के बाजू में बोर, कुआँ, बाथरूम बनवाना अवाइड करें, सिर्फ वाशिंग स्पेस दे सकते हैं।

15. किचन में सूर्य की रोशनी सबसे ज्यादा आए। इस बात का हमेशा ध्यान रखें। किचन की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि इससे सकारात्मक व पॉजिटिव एनर्जी आती है।

16. किचन हमेशा दक्षिण-पूर्व कोना जिसे अग्निकोण (आग्नेय) कहते है, में ही बनवाना चाहिए। यदि इस कोण में किचन बनाना संभव न हो तो उत्तर-पश्चिम कोण जिसे वायव्य कोण भी कहते हैं पर बनवा सकते हैं।

17. किचन के दक्षिण में कभी भी कोई दरवाजा या खिड़की नहीं होने चाहिए। खिड़की पूर्व की ओर में ही रखें।

18. रंग का चयन करते समय भी विशेष ध्यान रखें। महिलाओं की कुंडली के आधार पर रंग का चयन करना चाहिए।

19. किचन में कभी भी ग्रेनाइट का फ्लोर या प्लेटफार्म नहीं बनवाना चाहिए और न ही मीरर जैसी कोई चीज होनी चाहिए, क्योंकि इससे विपरित प्रभाव पड़ता है और घर में कलह की स्थिति बढ़ती है।

20. किचन में लॉफ्ट, अलमारी दक्षिण या पश्चिम दीवार में ही होना चाहिए।

21. पानी फिल्टर ईशान कोण में लगाए।

हमारी सेवाएं

आधुनिक घरों के लिए सरल और व्यावहारिक वास्तु समाधान

वास्तु सलाह

आपके घर या प्लॉट के लिए आसान और प्रभावी वास्तु सुझाव

A cozy modern living room with natural light highlighting vastu-aligned furniture placement.
A cozy modern living room with natural light highlighting vastu-aligned furniture placement.
वास्तु सुधार

पहले से बने घरों में सकारात्मक ऊर्जा लाने के व्यावहारिक उपाय

A before-and-after image showing a home's entrance transformed with vastu principles.
A before-and-after image showing a home's entrance transformed with vastu principles.
gray computer monitor

संपर्क करें

अपने वास्तु सवाल भेजें, हम मदद के लिए यहाँ हैं।